Sunday, 6 September 2026भारत और दुनिया की ताज़ा खबरें
BREAKINGताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज यहाँ दिखाई देंगी।

यूपी डिफेंस कॉरिडोर: 30 हजार करोड़ के निवेश से खुलेंगे 50 हजार नौकरियों के रास्ते

भारत अपनी रक्षा जरूरतों को खुद पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी लक्ष्य को हासिल करने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब तक करीब 30,000 करोड़ रुपये के 170 एमओयू साइन किए जा चुके हैं। इससे लगभग 50,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

57 कंपनियों को जमीन, कई प्रोजेक्ट शुरू

अब तक 57 निवेशकों को जमीन आवंटित की गई है, जिनमें से कई ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ये कंपनियां अब तक 9462 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी हैं, जिससे 13,736 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। पहला भूमि पट्टा जून 2021 में दिया गया था, और सिर्फ चार साल में कॉरिडोर में तेज़ी से विकास हुआ है।

रक्षा उत्पादन और युवाओं के लिए रोजगार

यह प्रोजेक्ट सिर्फ रक्षा उत्पादन को बढ़ावा नहीं दे रहा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। यहां बनने वाले रक्षा उपकरण भारतीय सेना की ज़रूरतों को पूरा करेंगे, जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी और ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूती मिलेगी।

यूपी डिफेंस कॉरिडोर के छह प्रमुख नोड्स:

झांसी: गोला-बारूद और हथियारों का निर्माण केंद्र

झांसी नोड में 16 कंपनियों को 531 हेक्टेयर जमीन दी गई है। यहां 4372 करोड़ रुपये का निवेश और 2928 लोगों को रोजगार मिलने वाला है। यहां विस्फोटक, प्रणोदन प्रणाली, और छोटे हथियारों के मोबाइल प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे।

कानपुर: बुलेटप्रूफ जैकेट और छोटे हथियार

कानपुर में 5 कंपनियों को 210 हेक्टेयर भूमि मिली है। यह नोड 1758 करोड़ रुपये का निवेश और 2200 नौकरियों का स्रोत बनेगा। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट, डिफेंस कपड़े और गोला-बारूद का उत्पादन होगा।

अलीगढ़: ड्रोन टेक्नोलॉजी का नया हब

अलीगढ़ नोड में 24 कंपनियों को 64 हेक्टेयर भूमि मिली है। यहां 1921 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 5618 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह क्षेत्र ड्रोन, काउंटर-ड्रोन, सटीक उपकरण और छोटे हथियारों के लिए उभरता केंद्र बन रहा है।

लखनऊ: ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण केंद्र

लखनऊ नोड में 12 कंपनियों, जिनमें ब्रह्मोस एयरोस्पेस शामिल है, को 117 हेक्टेयर भूमि दी गई है। यहां 1411 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 2930 लोगों को नौकरी मिलेगी। लखनऊ में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और अन्य रक्षा उत्पादों का निर्माण होगा।

आगरा और चित्रकूट: जल्द शुरू होंगे नए प्रोजेक्ट

सरकार आगरा और चित्रकूट में भी उद्योग लगाने की प्रक्रिया तेज कर रही है। जल्द ही वहां भी भूमि आवंटन और निर्माण कार्य शुरू होगा।

Related Posts

बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी, सुनकर हैरान हो गए यूजर्स, अब पूछ रहे एग्जाम क्लियर करने के टिप्स

सोशल मीडिया पर बैंक में नौकरी, वैकेंसी और सैलरी को लेकर कई तरह के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं. लेकिन हाल में एक सरकारी बैंक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जॉब के फायदे गिनवा रही है. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि 27 सालों में ही उनका पैकेज लाखों में पहुंच गया है. 

Read More

पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे विटकॉफ-कुशनर, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा नई शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Read More

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी जंग? पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेट कुशनर रूस-यूक्रेन जंग के बीच रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत 3 घंटे तक चली थी.

Read More

कोयल सी आवाज-चाणक्य सी चालाक, कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी, बिग बॉस में काम आएगी राजनीति?

इस सीजन भोजपुरी अभिनेता-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रही हैं. शो के प्रोमो में वो सलमान संग मस्ती करती दिखीं. 

Read More »

बिहार के गोपालगंज में अनोखा कारनामा, दूसरी मंजिल की छत पर पार्क की Scorpio

बिहार के गोपालगंज में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा दिया गया. मीरा टोला गांव में इसके लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई. कार मालिक विदेश में नौकरी करते हैं और ड्राइवर भी विदेश चला गया. परिवार ने सुरक्षा को लेकर यह तरीका अपनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं.

Read More »

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपालमध्य प्रदेश शासनसमाचारवर्षा पूर्व बाढ़ राहत की सभी तैयारी सुनिश्चित करें ~ कलेक्टर श्री सिंहसमय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न भोपाल, 30

Read More »