Sunday, 6 September 2026भारत और दुनिया की ताज़ा खबरें
BREAKINGताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज यहाँ दिखाई देंगी।

राजीव सिंह ने राजा भभूत सिंह के योगदान को गीतों में पिरोया, कोरकू जनजातीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति

भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के सभागार में रविवार को कोरकू जनजाति के महान नायक, प्रकृति प्रेमी और वीर राजा भभूत सिंह के योगदान को वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजा भभूत सिंह को याद करते हुए बैतूल के उमर बारस्कर एवं साथियों द्वारा कोरकू जनजातीय गदली-थापटी नृत्य तथा शिवानी एवं जनजातीय कलाकारों द्वारा कोरकू जनजातीय चिल्लुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पूर्व संस्कृति संचालानालय के संचालक एन.पी. नामदेव, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी एवं मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल के क्यूरेटर अशोक मिश्रा ने कलाकारों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रथम प्रस्तुति कोरकू जनजातीय के राजा भभूत सिंह की वीरता, सुशासन और पर्यावरण पर केंद्रित थी। इस संगीतमय प्रस्तुति में गंगा, नर्मदा पर आधारित गीतों को राजीव सिंह ने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया।

कोरकू जनजातीय नृत्य गदली थापाटी –

कोरकू नृत्य की वेशभूषा अत्यधिक सादगीयुक्त और सुरूचिपूर्ण होती है। पुरूष सफेद रंग पसंद करते हैं, सिर पर लाल पगड़ी और कलंगी पुरूष नर्तक खास तौर से लगाते हैं। स्त्रियाँ लाल, हरी, नीली, पीली रंग की किनारी वाली साड़ी पहनती है। स्त्री के एक हाथ में चिटकोला तथा दूसरे हाथ में रूमाल और पुरूषों के हाथ में घुंघरूमाला तथा पंछा होता है। कोरकू नृत्यों में ढोलक की प्रमुख भूमिका होती है। ढोलक की लय और ताल पर कोरकू हाथों और पैरों की विभिन्न मुद्राओं को बनाते हुए गोल घेरे में नृत्य करते हैं।

कोरकू जनजातीय नृत्य चिल्लुड़ी –

यह कुँआर के महीने में कुँवारी युवतियों द्वारा किया जाने वाला समूह नृत्य है। इस नृत्य में बारह से सोलह लड़कियाँ भाग लेती हैं। युवतियाँ एक दूसरे की भुजा पकड़कर वृत्ताकार में नाचती हैं। इस नृत्य में गाये जाने वाले गीतों को ‘चिल्लुड़ी सिरिंज’ कहते हैं। इस नृत्य में किसी भी वाद्य का उपयोग नहीं होता है।

Related Posts

बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी, सुनकर हैरान हो गए यूजर्स, अब पूछ रहे एग्जाम क्लियर करने के टिप्स

सोशल मीडिया पर बैंक में नौकरी, वैकेंसी और सैलरी को लेकर कई तरह के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं. लेकिन हाल में एक सरकारी बैंक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जॉब के फायदे गिनवा रही है. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि 27 सालों में ही उनका पैकेज लाखों में पहुंच गया है. 

Read More

पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे विटकॉफ-कुशनर, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा नई शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Read More

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी जंग? पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेट कुशनर रूस-यूक्रेन जंग के बीच रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत 3 घंटे तक चली थी.

Read More

कोयल सी आवाज-चाणक्य सी चालाक, कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी, बिग बॉस में काम आएगी राजनीति?

इस सीजन भोजपुरी अभिनेता-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रही हैं. शो के प्रोमो में वो सलमान संग मस्ती करती दिखीं. 

Read More »

बिहार के गोपालगंज में अनोखा कारनामा, दूसरी मंजिल की छत पर पार्क की Scorpio

बिहार के गोपालगंज में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा दिया गया. मीरा टोला गांव में इसके लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई. कार मालिक विदेश में नौकरी करते हैं और ड्राइवर भी विदेश चला गया. परिवार ने सुरक्षा को लेकर यह तरीका अपनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं.

Read More »

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपालमध्य प्रदेश शासनसमाचारवर्षा पूर्व बाढ़ राहत की सभी तैयारी सुनिश्चित करें ~ कलेक्टर श्री सिंहसमय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न भोपाल, 30

Read More »