Sunday, 6 September 2026भारत और दुनिया की ताज़ा खबरें
BREAKINGताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज यहाँ दिखाई देंगी।

आइसेक्ट प्रकाशन द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का लोकार्पण

दुष्यंत संग्रहालय में 
साहित्य और संस्कृति को समर्पित एक गरिमामयी आयोजन के अंतर्गत आज तीन पुस्तकों का सामूहिक विमोचन एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाल-कविता संग्रह “चलो उजाले की और”(लेखिका डॉ. वंदना मिश्रा), गीत- संग्रह “गीत गाती धरा” (लेखिका डॉ. प्रतिभा द्विवेदी) और समीक्षा पुस्तक “लघुकथा कुछ कहती है” (लेखक मुज़फ़्फ़र इक़बाल सिद्दीक़ी) का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र, भोपाल के निदेशक श्री महेश सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की साहित्य अकादमी के निदेशक श्री विकास दवे उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार श्री बलराम गुमास्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाई प्रदान की।

तीनों पुस्तकों के विमोचन के बाद लेखकों ने अपनी पुस्तकों पर विचार व्यक्त करते हुए अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री बलराम गुमास्ता ने तीनों पुस्तकों की रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महत्वपूर्ण सृजन बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विकास दवे ने तीनों पुस्तकों के महत्व पर बात की। लोकार्पित किताबों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि डॉ. प्रतिभा द्विवेदी शिक्षिका है ऐसे में उनके गीतों में उस तरह का शिल्प दिखाई देता है वही डॉ. वन्दना मिश्र की बाल कवितायें छ: खंडों में विभाजित है, इसकी जगह ये छे पुस्तकें हो सकती थी। डॉ. ने कहा कि सिद्दकी जी की समीक्षा की यह पुस्तक लघुकथाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण किताब है।

इस आयोजन की अध्यक्षता कर रहे श्री महेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के लिए कविताएँ, गीत या कहानी लिखना सबसे कठिन काम है। ऐसे में साहित्यकार के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि वे ऐसे शब्दों का चयन करें जो बच्चों को समझ में भी आए और उनके लिए शिक्षाप्रद भी हो। उन्होंने तीनों रचनाकारों की पुस्तकों को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी लेखकों को बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम का आयोजन आइसेक्ट पब्लिकेशन, वनमाली सृजनपीठ एवं स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन की रूपरेखा में सृजनशीलता, सामाजिक चेतना और साहित्यिक संवाद का सुंदर समावेश देखने को मिला। स्वागत वक्तव्य आइसेक्ट प्रकाशन की प्रबंधक सुश्री ज्योति रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक श्री महीप निगम ने किया।

इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों की उपस्थिति विशेष रही। कार्यक्रम में साहित्यिक अभिव्यक्ति के विविध पक्षों पर सार्थक विमर्श हुआ, जिससे यह आयोजन केवल एक लोकार्पण न रहकर एक सजीव संवाद मंच में परिवर्तित हो गया।

Related Posts

बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी, सुनकर हैरान हो गए यूजर्स, अब पूछ रहे एग्जाम क्लियर करने के टिप्स

सोशल मीडिया पर बैंक में नौकरी, वैकेंसी और सैलरी को लेकर कई तरह के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं. लेकिन हाल में एक सरकारी बैंक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जॉब के फायदे गिनवा रही है. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि 27 सालों में ही उनका पैकेज लाखों में पहुंच गया है. 

Read More

पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे विटकॉफ-कुशनर, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा नई शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Read More

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी जंग? पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेट कुशनर रूस-यूक्रेन जंग के बीच रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत 3 घंटे तक चली थी.

Read More

कोयल सी आवाज-चाणक्य सी चालाक, कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी, बिग बॉस में काम आएगी राजनीति?

इस सीजन भोजपुरी अभिनेता-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रही हैं. शो के प्रोमो में वो सलमान संग मस्ती करती दिखीं. 

Read More »

बिहार के गोपालगंज में अनोखा कारनामा, दूसरी मंजिल की छत पर पार्क की Scorpio

बिहार के गोपालगंज में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा दिया गया. मीरा टोला गांव में इसके लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई. कार मालिक विदेश में नौकरी करते हैं और ड्राइवर भी विदेश चला गया. परिवार ने सुरक्षा को लेकर यह तरीका अपनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं.

Read More »

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपालमध्य प्रदेश शासनसमाचारवर्षा पूर्व बाढ़ राहत की सभी तैयारी सुनिश्चित करें ~ कलेक्टर श्री सिंहसमय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न भोपाल, 30

Read More »