Sunday, 6 September 2026भारत और दुनिया की ताज़ा खबरें
BREAKINGताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज यहाँ दिखाई देंगी।

विक्रमोत्सव 2025 को मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

4 जुलाई 2025, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 को वाउ अवार्ड एशिया 2025 (WOW Awards Asia 2025) द्वारा एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी (Special Event of the Year Government) में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। WOW Awards Asia की टीम भोपाल आकर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह अवार्ड प्रदान करेंगी। विगत वर्ष विक्रमोत्सव 2024 को एशिया का बिगेस्ट रिलीजियस अवार्ड मिल चुका है।  

विक्रमोत्सव 2025 को यह सम्मान मिलने पर माननीय मुख्यमंत्रीजी के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने इसे माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संस्कृ्तिऔर विरासत के प्रति उनके समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव 2025 को प्राप्त यह सम्मान न केवल मध्य प्रदेश बल्कि समस्त भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। विक्रमोत्सव एक आयोजन मात्र नहीं है बल्कि इन सबसे बढ़कर संस्कृति, विरासत और विकास का बेजोड़ संगम हैं। बीते 18 वर्षों से निरंतर विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। विगम वर्षों में विक्रमोत्सव ने देश के सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी उत्सवधर्मी पहचान को बखूबी स्थानपित किया है। इसमें ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि WOW Awards Asia, वर्ष 2009 से लाइव इवेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रतिष्ठित मंच रहा है। यह आयोजन अनुभव आधारित विपणन, व्यापारिक बैठकों, प्रोत्साहन यात्राओं, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों, सजीव मनोरंजन तथा विवाह उद्योग जैसे क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं और आयोजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करता है। इस वर्ष इसका 16वाँ संस्करण, दिनांक 20 और 21 जून 2025 को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सहभागिता की।

माननीय प्रधानमंत्री कर चुके है सराहना

विगत दिनों माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रमोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरव और वैभव को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास सराहनीय है। उनका शासन काल जन-कल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है। मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह आयोजन निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़कर आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से परिपूर्ण नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

विक्रमोत्सव 2025 में 300 से अधिक गतिविधियाँ हुई आयोजित

विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत 300 से अधिक विभिन्न सांस्कृतिक एवं बहुआयामी गतिविधियाँ सम्पन्न हुई। इस महोत्सव में लाखों लोग भागीदार रहे जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोग विक्रमोत्सव से जुड़े। विक्रमोत्सव की बहुआयामी गतिविधियों में मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख शिवरात्रि मेलों का समारंभ, कलश यात्रा, विक्रम व्यापार मेला, संगीत, नृत्य, वादन, शिवोह्म, आदि-अनादि पर्व समारोह, विक्रम नाट्य समोराह, चित्र प्रदर्शनियाँ, संगोष्ठी, भारतीय इतिहास समागम, राष्ट्रीय विज्ञान समागम, वेद अंताक्षरी, कोटि सूर्योपासना, शिल्प कला कार्यशाला, प्रकाशन, विक्रम पंचांग, पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, बोलियों एवं हिन्दी रचनाओं का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 1000 ड्रोन्स की प्रस्तुति व ख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियाँ शामिल है।

Related Posts

बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी, सुनकर हैरान हो गए यूजर्स, अब पूछ रहे एग्जाम क्लियर करने के टिप्स

सोशल मीडिया पर बैंक में नौकरी, वैकेंसी और सैलरी को लेकर कई तरह के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं. लेकिन हाल में एक सरकारी बैंक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जॉब के फायदे गिनवा रही है. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि 27 सालों में ही उनका पैकेज लाखों में पहुंच गया है. 

Read More

पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे विटकॉफ-कुशनर, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा नई शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Read More

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी जंग? पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेट कुशनर रूस-यूक्रेन जंग के बीच रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत 3 घंटे तक चली थी.

Read More

कोयल सी आवाज-चाणक्य सी चालाक, कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी, बिग बॉस में काम आएगी राजनीति?

इस सीजन भोजपुरी अभिनेता-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रही हैं. शो के प्रोमो में वो सलमान संग मस्ती करती दिखीं. 

Read More »

बिहार के गोपालगंज में अनोखा कारनामा, दूसरी मंजिल की छत पर पार्क की Scorpio

बिहार के गोपालगंज में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा दिया गया. मीरा टोला गांव में इसके लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई. कार मालिक विदेश में नौकरी करते हैं और ड्राइवर भी विदेश चला गया. परिवार ने सुरक्षा को लेकर यह तरीका अपनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं.

Read More »

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपालमध्य प्रदेश शासनसमाचारवर्षा पूर्व बाढ़ राहत की सभी तैयारी सुनिश्चित करें ~ कलेक्टर श्री सिंहसमय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न भोपाल, 30

Read More »