Sunday, 6 September 2026भारत और दुनिया की ताज़ा खबरें
BREAKINGताज़ा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज यहाँ दिखाई देंगी।

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

  • धर्म, भक्ति और एकता की मिसाल बनी इंजी. अरुण नामदेव की नामदेव यात्रा — प्रदेश अध्यक्ष का गौरवपूर्ण नेतृत्व
  • प्रदेशभर के नामदेव समाजजनों ने ली पुण्यभूमि पंढरपुर के दर्शन की राह, महाआरती से हुआ शुभारंभ

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जन्मस्थल पंढरपुर (महाराष्ट्र) के लिए रविवार को रवाना हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष *इंजी. अरुण नामदेव* जी द्वारा किया जा रहा है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह यात्रा एक संगठित और प्रेरणादायक पहल साबित हो रही है।

पंढरपुर के लिए रवाना नामदेव यात्रा
गुना से प्रारंभ हुई यह यात्रा रविवार-सोमवार की रात को भोपाल पहुंची, जहां जवाहर चौक स्थित नामदेव समाज विकास परिषद सामुदायिक भवन में विश्राम करेगी। इस भवन को भी इंजी. अरुण नामदेव द्वारा ही निर्मित किया गया है, जो आज समाजजन लोगों के लिए एक प्रसिद्ध स्थल बन गया है।

महा आरती का हुआ आयोजन
इस अवसर पर इंजी. अरुण नामदेव जी के द्वारा भोपाल स्थित श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज मंदिर में भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। यह आरती समाज के लिए भक्ति और समर्पण का प्रतीक बन गई। इस मंदिर को देख प्रदेश भर के नामदेव समाज के लोगों ने संत शिरोमणि की भक्ति को जाना और इंजी. अरुण नामदेव ने संत नामदेव महाराज का स्मरण कराया।

अध्यात्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण कदम- युवा अध्यक्ष आशीष नामदेव
इस पुण्य अवसर पर भोपाल युवा अध्यक्ष आशीष नामदेव, सामुदायिक भवन के प्रमुख राम नामदेव, गुना जिला अध्यक्ष भगवानदास नामदेव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सबने इस धर्म यात्रा को समाज की एकता और अध्यात्मिक उन्नति की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया और यात्रा सफल होने की शुभकामनाएँ दी।

यह यात्रा समाज को एकजुट करने का संदेश – इंजी. अरुण नामदेव
प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव जी ने कहा – “यह यात्रा न केवल संत नामदेव जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि समाज को एकजुट करने का संदेश भी है। पंढरपुर की यह यात्रा समाज के हर सदस्य के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनकर लौटेगी।” सोमवार सुबह 6 बजे सभी श्रद्धालु भोपाल से कर्नाटक एक्सप्रेस से पंढरपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा में लगभग 25 श्रद्धालु सम्मिलित हैं, जो गुना, भोपाल, सागर, नरसिंहगढ़, दमोह, राजगढ़, शिवपुरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े हुए हैं। सभी भक्तजन संत शिरोमणि नामदेव महाराज के चरणों में उपस्थित होकर पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Related Posts

बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी, सुनकर हैरान हो गए यूजर्स, अब पूछ रहे एग्जाम क्लियर करने के टिप्स

सोशल मीडिया पर बैंक में नौकरी, वैकेंसी और सैलरी को लेकर कई तरह के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं. लेकिन हाल में एक सरकारी बैंक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जॉब के फायदे गिनवा रही है. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि 27 सालों में ही उनका पैकेज लाखों में पहुंच गया है. 

Read More

पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे विटकॉफ-कुशनर, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा नई शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Read More

रूस-यूक्रेन में खत्म होगी जंग? पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेट कुशनर रूस-यूक्रेन जंग के बीच रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत 3 घंटे तक चली थी.

Read More

कोयल सी आवाज-चाणक्य सी चालाक, कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी, बिग बॉस में काम आएगी राजनीति?

इस सीजन भोजपुरी अभिनेता-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रही हैं. शो के प्रोमो में वो सलमान संग मस्ती करती दिखीं. 

Read More »

बिहार के गोपालगंज में अनोखा कारनामा, दूसरी मंजिल की छत पर पार्क की Scorpio

बिहार के गोपालगंज में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा दिया गया. मीरा टोला गांव में इसके लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई. कार मालिक विदेश में नौकरी करते हैं और ड्राइवर भी विदेश चला गया. परिवार ने सुरक्षा को लेकर यह तरीका अपनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं.

Read More »

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपालमध्य प्रदेश शासनसमाचारवर्षा पूर्व बाढ़ राहत की सभी तैयारी सुनिश्चित करें ~ कलेक्टर श्री सिंहसमय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न भोपाल, 30

Read More »