September 17, 2026

Bigg Boss 20 में मचा बवाल! वॉशरूम को लेकर हुआ घमासान, हसीनाओं में कैटफाइट; आसिफ पर भी उठे सवाल : Bigg Boss 20 Updates

aajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.

Bigg Boss 20 में छठे दिन मचा घमासान, कनिका-यंग में बहस से लेकर माही-आम्रपाली की कोल्ड वॉर तक

Bigg Boss 20 के घर में छठे दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। घर में जहां कनिका और यंग के बीच बहस देखने को मिली, वहीं अमन गांधी और आसिफ खान भी आमने-सामने आ गए। दूसरी तरफ माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

शो में कुछ कंटेस्टेंट्स का एग्रेशन लगातार बढ़ रहा है, तो वहीं काजी तौकीर अपने मजेदार अंदाज से घर के तनाव भरे माहौल में मनोरंजन का तड़का लगा रहे हैं। आइए जानते हैं छठे दिन घर में क्या-क्या हुआ।

गुल्लू और कनिका के बीच बढ़ रही है नजदीकी

Bigg Boss 20 में गुल्लू और कनिका मान की फ्लर्टिंग लगातार देखने को मिल रही है। दोनों की केमिस्ट्री को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह शो की पहली चर्चित जोड़ी बन सकती है।

गुल्लू कनिका को पैंपर करने और उनके साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह सिर्फ दोस्ती और मस्ती तक सीमित रहती है या दोनों के बीच आगे कुछ और देखने को मिलता है।

कनिका और यंग के बीच किचन ड्यूटी को लेकर विवाद

कनिका और यंग के बीच विवाद की शुरुआत किचन ड्यूटी को लेकर हुई। कनिका का आरोप है कि यंग ने उनके साथ भेदभाव किया है और अपने दोस्तों को कम काम दिया, जबकि उन्हें ज्यादा जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

दोनों के बीच सुबह से ही बहस चलती रही। कनिका ने यंग को ‘कैप्टन’ कहकर चिढ़ाया, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

इसके बाद घर में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग वॉशरूम किए जाने को लेकर भी विवाद हुआ। कनिका के लड़कों वाले वॉशरूम में जाने के बाद घर में काफी हंगामा देखने को मिला।

यंग और कनिका ने एक-दूसरे पर जमकर तंज कसे। यंग ने आरोप लगाया कि कनिका ने उनकी बात नहीं मानी और उनका अपमान किया, जिसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

अमन गांधी और आसिफ खान भी आए आमने-सामने

घर में अमन गांधी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। पहली बार उनका एग्रेशन खुलकर सामने आया।

अमन ने आसिफ खान की एक्टिंग को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई। दोनों के बीच हुई बहस ने घर का माहौल और गर्म कर दिया।

माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर

Bigg Boss 20 के घर में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी तनाव देखने को मिला। दोनों की सोच और वाइब एक-दूसरे से मेल खाती नजर नहीं आ रही है।

दोनों के बीच हुई बहस के बाद ऐसा लग रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में उनके बीच टकराव और बढ़ सकता है। फिलहाल दोनों के बीच कोल्ड वॉर की शुरुआत होती नजर आ रही है।

काजी तौकीर ने घर में बरकरार रखा अपना मस्ती वाला अंदाज

जहां एक तरफ घर में लगातार झगड़े और बहस हो रही है, वहीं काजी तौकीर अपने ही अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

कभी गाना गाकर तो कभी अपनी मजेदार और अतरंगी बातों से काजी घरवालों और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। तनाव से भरे माहौल में उनका अंदाज घर में पॉजिटिविटी और फन लेकर आता है।

आसिफ के टच से असहज हुईं उदिति सिंह

Bigg Boss 20 में उदिति सिंह भी अब खुलकर नजर आने लगी हैं। उन्होंने आसिफ खान के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

उदिति का कहना है कि आसिफ का अचानक आकर उनका हाथ पकड़ना उन्हें पसंद नहीं है और वह इस तरह के व्यवहार से असहज महसूस करती हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस तरह का ‘टची’ बिहेवियर पसंद नहीं है।

शनिवार को होगा पहला Weekend Ka Vaar

अब शनिवार को Bigg Boss 20 का पहला Weekend Ka Vaar होने वाला है। ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर है कि सलमान खान किस कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे और किसके गेम की तारीफ करेंगे।

घर में लगातार बढ़ते विवादों के बीच पहला Weekend Ka Vaar काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Related Posts

Samsung Galaxy A18 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, लॉन्च से पहले सामने आईं अहम जानकारी

A new leak has revealed the reported French price and specifications of the Samsung Galaxy A18 4G. The handset could feature an Exynos 1610 chipset, 128GB of storage, a 90Hz Super AMOLED display and a 5,000mAh battery. Samsung has not yet confirmed the phone or its launch plans.

Read More »
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.